स्लो बॉल में स्पिन जैसा टर्न, पेस पर पकड़, वरुण एरोन ने बताया कैसे निखरे साकिब हुसैन

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में टीम 220 रन का स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने जयदेव और हर्षल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर कर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। इस फैसले के बाद टीम के प्रदर्शन में बदलाव देखने को मिला और उसने लगातार तीन मुकाबले जीत लिए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार (21 अप्रैल) को ईशान मलिंगा ने 32 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं साकिब हुसैन ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण ने हुसैन की धीमी गेंदों की तारीफ की। उन्होंने आगे के मैचों में यह गेंद और महत्वपूर्ण होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एरोन ने इस दौरान बताया कि उन्होंने और फ्रेंचाइजी ने साकिबुल हुसैन के पीछे कितनी मेहनत की है। दिसंबर में नीलामी में 30 लाख में साकिबुल को खरीदने के बाद मुंबई और चेन्नई में ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। पर्दे के पीछे काफी मेहनत हुई और साकिबुल हसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया।

साकिब की स्लो बॉल ने बटोरी तारीफ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एरोन ने कहा, ‘साकिब की धीमी गेंद काफी शानदार है। उन्हें धीमी गेंद पर ब एक ऑफ-स्पिनर जितना ही टर्न मिल रहा है। उनके हाथ की गति भी नहीं बदलती। यॉर्कर भी बढ़िया फेंकते हैं और 140 से ज्यादा की गति से भी गेंद कर सकते हैं। जिस तरह से आईपीएल चल रहा है आपके पास गति परिवर्तन की काबिलियत होनी चाहिए। आपके पास 140-145 से लगभग 107 तक जाने की क्षमता होनी चाहिए।’

साकिब को निखारने में कड़ी मेहनत का बड़ा योगदान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एरोन ने साकिब को तैयार करने को लेकर बताया कि वह लंबे समय तक नियमित कोचिंग नहीं कर पा रहे थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उन्होंने जबरदस्त मेहनत की है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उनके लिए खास कैंप लगाए गए, जहां उनकी स्किल्स पर फोकस किया गया। साकिब पहले पांच दिनों के लिए मुंबई पहुंचे और इसके बाद उन्हें चेन्नई बुलाया गया, जहां उनकी ट्रेनिंग को और निखारा गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एरोन ने यह भी कहा कि नीलामी के तुरंत बाद पर्दे के पीछे काफी काम हुआ है। उनके मुताबिक साकिब में सीखने की चाह और आगे बढ़ने की भूख है, जो किसी भी खिलाड़ी के सफल होने के लिए सबसे अहम होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here