एसपीसीसीएस की आसान जीत

0

भोपाल | एसपीसीसीएस ने पोस्टल एकादश को आठ विकेट से हराकर एनके राई स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आसान जीत दर्ज की है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए पहले मैच में पोस्टल 73 रनों पर आउट हो गई। जवाब में एसपीसीसीएस ने जरूर रन छह ओवर में दो विकेट पर बना लिए। इसमें किशोर ने 25 रनों की पारी खेली। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन एम्स के उप निदेशक प्रशासन संतोष साहगौरा और प्रशासनिक अधिकारी विशाल गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर एक मैत्री मैच खेला गया। इसमें आरबीसी नौ विकेट से जीती। पत्रकार इलेवन 53 रनों पर आउट हो गई। जवाब में आरबीसी ने जरूरी रन एक विकेट पर बना लिए।