भोपाल। मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सत्यम विश्वकर्मा बॉल बैडमिंटन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जिला बॉल बैडमिंटन संघ भोपाल मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों को सम्मानित कियाI सत्यम ने 16 से 22 मार्च 2018 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता मलेशिया एवं इंडोनेशिया में भारतीय दल में प्रतिनिधित्व किया और 3-0 से हराकर भारतीय दल ने खिताब अपने नाम किया I अंतर्राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारतीय दल में प्रदेश के दो होनहार खिलाड़ियों को चयनित किया गया सत्यम विश्वकर्मा जिला भोपाल एवं मोनिका परिहार जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश I इस अवसर पर मध्य प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ के सह सचिव एवं सचिव जिला भोपाल नौशाद अली, जिला भोपाल के चेयरमैन साजिद शेख,उपाध्यक्ष शकीला शेख, जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष साद सिद्दीकी,उपाध्यक्ष जॉनसन जान, कोषाध्यक्ष एजाज ,सह सचिव खान रफीक बैग,भोपाल कॉर्पोरेशन बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव अनीस अहमद,जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव दीपक गौड़,भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक पंकज पांडे,अभिषेक तिवारी उपस्थतित थे।

