खेलों में राष्ट्रीय स्पोर्ट्स लीग कराएगा खेल मंत्रालय, फ्रेंचाइजी पर आधारित होंगी टीमें

0

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया लीग और प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर खेल मंत्रालय अन्य खेलों में लीग का आयोजन कराएगा। मंत्रालय तकरीबन 12 खेलों में राष्ट्रीय स्पोर्ट्स लीग का आयोजन कराने जा रहा है। ये लीग फ्रेंचाइजी मॉडल पर आधारित होंगी और निजी औद्योगिक कंपनियां अन्य लीगों की तरह इनमें अपनी टीमें उतारेंगी। हालांकि राष्ट्रीय स्पोर्ट्स लीग में विदेशी खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

इनमें सिर्फ देश के खिलाडि़यों को खेलने की अनुमति होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय स्पोर्ट्स लीग को साई और राष्ट्रीय खेल संघों के साथ मिलकर आयोजित किया जाएगा। कबड्डी, हॉकी, टेबल टेनिस जैसे खेलों में जहां लीग पहले से ही चल रही हैं, वहां कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, लेकिन जिन खेलों में लीग नहीं हो रही है या आर्थिक कारणों से बंद हो चुकी है, उन खेलों में लीग आयोजित की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी खेलों का चयन नहीं किया गया है, लेकिन खेल संघों से बातचीत के बाद इनका चयन किया जाएगा। मंत्रालय का मानना है कि 12 खेलों में लीग हो सकती है। लीग कराने का उद्देश्य 2036 के ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। एक खेल संघ में एक ही लीग का आयोजन किया जाएगा। ऐसा नहीं होगा कि खेल संघ अपनी लीग कराए और मंत्रालय अलग से लीग कराए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि समय-सीमा अभी तय नहीं की गई है लेकिन योजना प्रक्रिया और खेलों की पहचान का काम अग्रिम चरण में है तथा समय आने पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मंत्रालय का मानना है कि यह 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की महत्वाकांक्षा रखने वाले देश के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘एनएसएल की शुरुआत के बाद प्रत्येक खेल में केवल एक लीग होगी। ऐसा नहीं होगा कि एनएसएफ. एक लीग का आयोजन करे और मंत्रालय दूसरी लीग का।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय लीग शुरू करने का इरादा रखता है। उन्होंने कहा कि यह जल्द ही किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भेजा गया ‘आशय पत्र’ किसी विशेष शहर के लिए नहीं था। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर भारत को खेलों की मेजबानी दी जाती है तो अहमदाबाद खेलों के महाकुंभ की मेजबानी करेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘देखिए, यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी। भारत ने आईओसी को केवल आशय पत्र भेजा है। इसमें मेजबान शहर का उल्लेख नहीं है। मेजबान शहर पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।’ उन्होंने कहा कि अगले साल के चुनाव में आईओसी प्रमुख के पद की दौड़ में आगे चल रहे विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने हाल ही में नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ उपयोगी चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here