एसपीएस और सेंट थॉमस की लड़कियां फाइनल में

0

भोपाल | सागर पब्लिक स्कूल साकेत नगर और सेंट थॉमस स्कूल की लड़कियों ने माइक्रो मिनी इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। स्पर्धा के बालक वर्ग में बिलाबॉन्ग, द संस्कार वैली, एसपीएस और मानसरोवर स्कूल ने अंतिम-4 में जगह बनाई। एसपीएस मैदान पर सोमवार को बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मेजबान सागर पब्लिक स्कूल ने बिलाबॉन्ग को 2-0 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सेंट थॉमस ने द संस्कार वैली को 4-1 से पराजित करते हुए फाइनल में कदम रखा। बालक वर्ग में द संस्कार वैली ने पहले मैच में सागर पब्लिक स्कूल गांधीनगर को 2-0 से और दूसरे मुकाबले में डीपीएस कोलार को 5-0 से हराया। इसके अलावा सागर पब्लिक स्कूल साकेत नगर ने सेंट थॉमस स्कूल को 1-0 से, बिलाबॉन्ग ने सेंट माउंट फोर्ट को 2-0 से और मानसरोवर ने सागर पब्लिक स्कूल रोहित नगर को 1-0 से हराया।