श्रीलंका ए vs बांग्लादेश ए: एशिया कप राइजिंग स्टार्स अंक तालिका और टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज

0

नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। ग्रुप स्टेज का समापन बांग्लादेश ए और श्रीलंका ए के बीच हुए मैच के साथ हुआ। बुधवार, 19 नवंबर को हुए पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ए ने हॉन्गकॉन्ग को हराया, लेकिन श्रीलंका ए की बांग्लादेश ए के खिलाफ जीत ने अफगानिस्तान ए को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के ग्रुप स्टेज में ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए ने तीन-तीन मैच खेले, जिसमें हर टीम ने दो-दो जीत हासिल की। नेट रन रेट के आधार पर बांग्लादेश ए और श्रीलंका ए सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे, जबकि अफगानिस्तान ए प्रतियोगिता से बाहर हो गया। इस ग्रुप में हॉन्गकॉन्ग ने तीनों मैच गंवा दिए। ग्रुप बी से पाकिस्तान ए और इंडिया ए ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिसमें पाकिस्तान ए ने अपनी सीरीज में एक भी मैच नहीं हारा।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अंक तालिका

ग्रुप ए

रैंक टीम मैच जीत हार अंक रनरेट
1 बांग्लादेश ए 3 2 1 4 2.323
2 श्रीलंका ए 3 2 1 4 0.97
3 अफगानिस्तान ए 3 2 1 4 -0.321
4 हॉन्गकॉन्ग 3 0 3 0 -2.947

ग्रुप बी

टीम मैच जीत हार अंक रनरेट
पाकिस्तान शाहीन (Q) 3 3 0 6 4.56
इंडिया ए (Q) 3 2 1 4 1.979
ओमान 3 1 2 2 -1.02
संयुक्त अरब अमीरात 3 0 3 0 -5.283
बेस्ट 5 बल्लेबाज एवं गेंदबाज

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में टॉप प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में पाकिस्तान ए के माज सदाकत ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनके बाद इंडिया ए के वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बांग्लादेश ए के हबीबुर रहमान सोहन तीसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों की बात करें तो बांग्लादेश ए के रिपोन मंडल टॉप पर हैं, माज सदाकत दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, और अफगानिस्तान ए के अल्लाह गजनफर तीसरे नंबर पर हैं।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौका छक्का
माज सदाकत (पाकिस्तान ए) 3 3 212 0 182.76 16 16
वैभव सूर्यवंशी (इंडिया ए) 3 3 201 67 242.17 18 18
हबीबुर रहमान सोहन (बांग्लादेश ए) 3 3 137 68.5 220.97 9 14
नुवानीदू फर्नांडो (श्रीलंका ए) 3 3 101 50.5 134.67 9 4
नमन धीर (इंडिया ए) 3 3 99 33 159.68 11 5
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
रिपन मोंडल (बांग्लादेश ए) 3 12 72 7 10.71 75 0 0
माज सदाकत (पाकिस्तान ए) 3 10 60 6 7.5 45 0 0
एएम गजनफर (अफगानिस्तान ए) 3 12 72 6 9.17 55 0 0
डुनिथ वेल्लालगे (श्रीलंका ए) 3 8.5 53 6 11 66 0 0
बिलाल सामी (अफगानिस्तान ए) 3 9 54 6 12.17 73 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here