29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

श्रीलंका की टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत, आयरलैंड को 20 रन से हराया

कोलंबो। टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए आयरलैंड को 20 रन से पराजित किया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों पर 56 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि कमिंडु मेंडिस ने 19 गेंदों में तेजतर्रार 44 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आयरलैंड की ओर से बैरी मैकॉर्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरिश टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा और वनिंदू हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। मथीशा पथिराना ने भी 2 विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया। आयरलैंड की बल्लेबाजी में हैरी टेक्कर ने 40 रन और रॉस अडॉयर ने 34 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इस जीत के साथ श्रीलंका ने टूर्नामेंट में मजबूत आगाज़ किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles