23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर, पाकिस्तान के पास अब भी सेमीफाइनल का मौका, जानें समीकरण

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड से सुपर-8 के मुकाबले में बुधवार (25 फरवरी) को हारकर श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने मंगलवार (24 फरवरी) को पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। अब अंतिम चार की दौड़ में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है। न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत है, क्योंकि उसका भाग्य उसके अपने हाथ में है, जबकि पाकिस्तान की उम्मीदें काफी हद तक इंग्लैंड के प्रदर्शन और अन्य नतीजों पर निर्भर हैं। बारिश भी पाकिस्तान की संभावनाओं पर असर डाल सकती है। फिलहाल न्यूजीलैंड के 3 अंक हैं, जबकि पाकिस्तान के खाते में केवल 1 अंक है।

पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे बना सकता है जगह?

पाकिस्तान अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को हराना होगा। इससे पहले उम्मीद करनी होगी कि 27 फरवरी को न्यूजीलैंड को इंग्लैंड हरा दे। पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड बड़ी जीत दर्ज करे। उसके लिए अच्छी बात यह है कि उसे इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच के बाद आखिरी मुकाबला खेलना है।

सेमीफाइनल की दौड़ में नेट रन रेट होगा निर्णायक

अगर न्यूजीलैंड अपना आखिरी सुपर-8 मैच इंग्लैंड से हार जाता है और पाकिस्तान 28 फरवरी को श्रीलंका से जीत जाता है तो दोनों के 3 अंक होंगे, जिससे नेट रन रेट पर बात आ जाएगी। हालांकि, अगर कीवी टीम इंग्लैंड से जीत जाती है तो उसके 5 अंक हो जाएंगे। इससे पाकिस्तान का सफर समाप्त हो जाएगा, क्योंकि श्रीलंका को हराने पर भी 3 अंक ही होंगे।

बारिश बनी तो पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

अगर बारिश के कारण इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला रद्द हो जाता है और पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर लेता है, तब भी न्यूजीलैंड के खाते में 4 अंक हो जाएंगे, जबकि पाकिस्तान के 3 अंक ही होंगे। वहीं यदि बारिश की वजह से दोनों मैच धुल जाते हैं, तो पाकिस्तान के कुल 2 अंक रहेंगे और न्यूजीलैंड के 4 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles