श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच का लाइव प्रसारण: जानिए सुपर-8 मुकाबला कब और कहां देखें

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब इस ग्रुप का अहम मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाना है, जो अंतिम चार की दूसरी सीट की तस्वीर साफ कर सकता है। इस मैच का नतीजा सेमीफाइनल की दौड़ को और रोमांचक बना देगा।

मेजबान श्रीलंका को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी, जबकि न्यूजीलैंड का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे उसे एक अंक मिला। फिलहाल कीवी टीम के खाते में एक अंक है, जबकि श्रीलंका अभी अपना खाता खोलने की कोशिश में है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा साबित हो सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026, श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच कहां खेला जाएगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच बुधवार 25 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच किस समय शुरू होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
ये है दोनों टीमों का स्क्वाड

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दुनिथ वेल्लालगे, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंता, दुश्मंता चमीरा, महीश तीक्षणा, दिलशान मधुशंका, जनिथ लियानगे, प्रमोद मदुशन, चरित असालंका, कुसल परेरा।

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्युसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे, कोल मैककोन्ही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here