कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 172 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 27 ओवर में 2 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। शुरूआती दो झटके लगने के बाद थिरिमाने और मैथ्यूज ने पारी को संभाल लिया है। वहीं टीम इंडिया विकेट लेने के लिए अलग-अलग तरह की गेंदबाज कर रही है। हालांकि भुवी के अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हो पाया है। सदीरा समरविक्रमा और दिमुथ करूनारतने ओपनिंग करने आए। इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरूआत तो अच्छी की, लेकिन फिर भुवनेश्वर कुमार की गेंद के सामने टिक नहीं पाए और आउट हो गए। समरविक्रमा ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। वहीं करूनारतने 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारत की पहली पारी :
टीम का पहला विकेट लोकेश राहुल की रूप में गिरा। राहुल पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिखर धवन महज 8 रन बनाकर आउट हो गए और फिर विराट कोहली भी बिना खाता खोले आउट हो गए। इन तीनों खिलाड़ियों को सुरंगा लकमल ने आउट किया। लकमल ने पहले दिन 6 ओवर फेंके और 3 विकेट झटके और एक भी रन नहीं दिया।
दूसरे दिन का खेल समय से 15 मिनट पहले शुरू किया गया। मैच का पहला दिन बारिश से काफी प्रभावित रहा और महज 11.5 ओवर की खेल हो सका। टीम इंडिया ने 17 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए हैं। वहीं दूसरे दिन भी स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं दिखी। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट गंवा कर 74 रन बना लिए थे। भारत का चौथा विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा। रहाणे मैच के दूसरे दिन महज 4 रन बनाकर शनका की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद रविचन्द्नन अश्विन बैटिंग करने आए और वो भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाए। अश्विन 4 रन बनाकर शनका की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा अर्धशतकीय पारी खेलकर गमगे की गेंद पर बोल्ड हुए। वहीं जडेजा 22 रन और साहा 29 रन बनाकर परेरा की गेंद पर आउट हुए।
विकेट पतन: 0-1 (राहुल, 0.1), 13-2 (धवन, 6.2), 17-3 (विराट, 10.1), 30-4 (रहाणे, 17.2), 50-5 (अश्विन, 25.6), 79-6 (पुजारा, 37.2), 127-7 (जडेजा, 51.2), 128-8 (साहा, 51.5), 146-9 (भुवनेश्वर, 56.2), 172-10 (शमी, 59.3)
श्रीलंकाई गेंदबाजी :
सुरंगा लकमल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उन्होंने 19 ओवर किए, जिसमें 26 रन देकर 12 मेडन ओवर फेंके। दिलरुवान परेरा ने 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। इनके अलावा शनका और गमगे ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

