टी20आई में श्रीचरणी का बड़ा कमाल, कुलदीप यादव का रिकॉर्ड तोड़ा; टॉप-5 में शामिल

0

नई दिल्ली : महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार, 10 सितंबर को दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस मैच में भारत की युवा गेंदबाज श्रीचरणी ने भी खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट पूरे करते हुए भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और सबसे तेज 50 टी20आई विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में नया रिकॉर्ड कायम किया।

रिकॉर्ड बुक में श्री चरणी ने कुलदीप यादव को किया पीछे

श्री चरणी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन दिए और एक विकेट लिया। इस एक विकेट के साथ ही चरणी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे किए और भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशलन क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने वाली गेंदबाजी बन गईं। उन्होंने कुलदीप यादव का 3 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने साल 2023 में बनाया था। कुलदीप यादव ने 30 मैचों में 50 विकेट लेने का कमाल किया था।

भारत की तरफ से T20I में सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर

प्लेयर मैच
श्री चरणी 29
कुलदीप यादव 30
वरुण चक्रवर्ती 32
अर्शदीप सिंह 33
राधा यादव 35
श्रीचरणी ने रचा इतिहास, दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

श्रीचरणी भारत की तरफ से टी20आई में सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने के मामले में दिप्ती शर्मा से आगे निकल गईं। श्रीचरणी ने ये कमाल 22 साल 37 दिन की उम्र में किया जबकि दिप्ती शर्मा ने ऐसा 22 साल 187 दिन की उम्र में किया था। भारत की तरफ से टी20आई में सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने के मामले में अब श्रीचरणी दूसरे नंबर पर आ गईं जबकि दीप्ति शर्मा ने तीसरे नंबर पर खिसक गईं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर राधा यादव हैं जिन्होंने ऐसा 20 साल 340 दिन की उम्र में किया था

भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने वाले टॉप-5 बैटर
प्लेयर उम्र
राधा यादव 20 साल, 340 दिन
श्री चरणी 22 साल, 37 दिन
दीप्ति शर्मा 22 साल, 187 दिन
रवि बिश्नोई 24 साल, 37 दिन
पूजा वस्त्रकार 26 साल, 290 दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here