31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

श्रीकांत और सात्विक मनीषा दूसरे दौर में पहुंचे

नई दिल्ली। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आगाज हो चुका है। इसका आयोजन स्कॉटलैंड के खूबसूरत शहर ग्लासगो में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत की अच्छी शुरुआत रही है। भारत के पुरुष वर्ग के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल की है और वो दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। उनके साथ ही सात्विक साईराज रेड्डी और उनकी महिला जोड़ीदार मनीषा के. ने जीत हासिल करते हुए अगले दौर में जगह बना ली है।

पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में श्रीकांत ने रूस के खिलाड़ी सगेर सिरांत को 21-13, 21-12 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है। श्रीकांत और सिरांत का सामना पहली बार हुआ और इस क्रम में भारतीय खिलाड़ी ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दौर में श्रीकांत का सामना फ्रांस के लुकास कोवीर से होगा। लुकास ने अपने पहले दौर के मैच में चीनी ताइपे के लिन यु सेन को 18-21, 21-17, 21-13 से मात दी है।

श्रीकांत के अलावा सात्विक और मनीषा ने हांगकांग की टैम चुन हेई और नग टस्ज याउ की जोड़ी को मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने हांगकांग की जोड़ी को 44 मिनट तक चले मुकाबले में 24-22, 21-17 से मात दी। अगले दौर में भारतीय जोड़ी का सामना डेनमार्क की माथियास क्रिस्टियनसेन और सारा थ्यागेसेन की जोड़ी से होगा। डेनमार्क की जोड़ी को पहले दौर में बाय मिली थी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles