श्रीकांत ने एशिया कप टीम चयन पर उठाए सवाल, टी20 विश्व कप की उम्मीदों पर भी जताई चिंता

0

पूर्व क्रिकेटर ने कहा- इस टीम के साथ वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल, चयन प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली। टीम इंडिया की एशिया कप 2025 टीम के ऐलान के बाद पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने चयनकर्ताओं पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस टीम से एशिया कप जीतना संभव है, लेकिन अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में सफलता मिलना मुश्किल दिखता है। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि सिलेक्शन में निरंतरता नहीं है और कई अहम खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ किया गया है। उन्होंने उप-कप्तान अक्षर पटेल को हटाने और रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हर्षित राणा को शामिल करने पर हैरानी जताई। उनका कहना था कि आईपीएल को चयन का पैमाना माना जाता है, लेकिन इस बार चयनकर्ताओं ने अलग रास्ता अपनाया है।

श्रीकांत ने खास तौर पर यशस्वी जायसवाल को बाहर रखने को बड़ी गलती बताया। उन्होंने पूछा कि नंबर पांच पर आखिर कौन बल्लेबाज़ी करेगा? क्या वह संजू सैमसन होंगे, या फिर जितेश शर्मा, दुबे या रिंकू? श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक पंड्या आम तौर पर नंबर पांच पर खेलते हैं, ऐसे में अक्षर पटेल को छठे स्थान पर उतारना मुश्किल होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर शिवम दुबे का चयन किस आधार पर हुआ, जबकि जायसवाल ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर खुद को साबित किया है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे और शुभमन गिल उप-कप्तान बनाए गए हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा और 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा।

भारत की एशिया कप 2025 टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here