31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मयंक को हराकर सेंट माइकल अकादमी फाइनल में

भोपाल। सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी ने सेमीफाइनल में मयंक अकादमी को 4 विकेट से हराकर आस वैलफेयर सोसायटी और भोपाल क्रॉसफिट द्वारा आयोजित नेटलिंक-बीएसएनएल कप अंडर-14 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेंट माइकल और एनसीसीसी का फाइनल मुकाबला शनिवार 31 दिसंबर को होगा।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक अकादमी ने 40 ओवर में 163 रन बनाए। जिसमें शोएब ने 49 रन यश ने 45 रन बनाए। जबकि प्रारब्ध ने 25 रनों की पारी खेली। सेंट माइकल के हर्षित ने 2 और शादाब और संकल्प ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में सेंट माइकल अकादमी ने 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। हर्षित (49) और आयुष (52) ने शानदार बल्लेबाजी की। जबकि शुभम ने 28 रनों का योगदान दिया। पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, सीईओ नेटलिंक अनुराग श्रीवास्तव, एसपीजी के चेयरमैन एएस सिंहदेव ने हर्षित भारदिया को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles