सेंट माइकल और अंकुर अकादमी का भेल ट्रॉफी में विजयी आगाज

0

भोपाल। सेंट माइकल और अंकुर क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर भेल क्रिकेट ट्रॉफी में विजयी आगाज किया है। यहां सेंट माइकल ने मेट्रो हास्पिटल को सात विकेट से हराया। जबकि अंकुर क्रिकेट अकादमी ने एनसीसीसी को आठ विकेट की करारी मात दी। भेल क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को सचिन तेंडुलकर के फैन सुधीर गौतम ने इस टूर्नामेंट का उद् घाटन किया। उद् घाटन मैच में मेट्रो पोस्ट ने पहले खेलते हुए 18.3 ओवर में 10/90 रन बनाए। उसकी ओर से विवेक परिहार ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। सेंट माइकल के दानिश रैन, जीशान अली, विवेक नागर और वकार ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में सेंट माइकल ने जरूरी रन 10.4 ओवर में तीन विकेट पर बना लिए। अब्दुल अकील ने 43 रनों की पारी खेली। पंकज ठाकुर को तीन सफलताएं मिलीं। दूसरे मुकाबले में एनसीसीसी ने बल्लेबाजी करते हुए 7/112 रन बनाए। उसकी ओर से अनुपम गुप्ता ने 35 रनों की पारी खेली। प्रांजल पुरी ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में अंकुर अकादमी ने वरुणेश शर्मा (66 रन) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 14.4 ओवर में दो विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। अनुपम गुप्ता को दो विकेट मिले।