Ujjain को 9 विकेट से हराकर सेंट माइकल ने जीता खिताब

0

भोपाल: उज्जैन में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में आज सेंटमाइकल ने उज्जैन को 9 विकेट से हराकर शानदार खिताबी जीत दर्ज की।

मेच मे उज्जैन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट के 45 रनों के सहारे 181 रनों का लक्ष्य रखा। सेंट माइकल की तरफ से रेहान अतीक ने 2, रिद्देश ने 2 विकेट प्राप्त किए।जवाबी पारी खेलते हुए सेंट माइकल ने 1 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया।आरफ़ कुरैशी ने 65 , रिद्देश मेहता ने 55 और शुभ तिवारी ने 25 रनो का योगदान दिया। आज का मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार रिद्धेश मेहता को दिया गया।

आज का पुरस्कार वितरण एम पी सी ए के लाइफ टाइम सदस्य सलीम खान द्वारा दिया गया। सेंट माइकल की इस शानदार जीत पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी की ओनर हिबा शकील मोहम्मद एवं सैयद अवान शकील, सैयद अयान शकील ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

यह रहे सर्वश्रेष्ठ
1, बेस्ट बॉलर – विराट (उज्जैन)।
2, बेस्ट बैटर – आरफ़ कुरैशी (सेंट माइकल)।
3, मेन ऑफ द सीरीज – रिद्धेश मेहता ( सेंट माइकल)।
4, अपकमिंग प्लेयर – अदीब खान (सेंट माइकल)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here