सेंट पाल को-एड स्कूल की बेटियों ने जीता गोल्ड, वालीबाल चैम्पियनशिप में दिखाया दमखम

0

(NST News) भोपाल. सेंट पाल को-एड स्कूल, भोपाल की अंडर-17 वर्ग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह उपलब्धि उन्होंने सीबीएसई क्लस्टर वालीबाल चैम्पियनशिप में हासिल की, जिसका आयोजन ओरिएंटल स्कूल द्वारा टीटी नगर स्टेडियम में किया गया। टीम की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने गर्व जताया है। कोच मि. रोनाल्ड और उनकी पूरी टीम को बधाई दी गई। छात्राओं के खेल कौशल और मेहनत ने स्कूल का नाम रोशन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here