इंदौर संभाग बना विजेता, जबलपुर रहा दूसरे स्थान पर

0
State level sports competition of Eklavya Adarsh Vidyalaya
State level sports competition of Eklavya Adarsh Vidyalaya

तात्या टोपे स्टेडियम में एकलव्य आदर्श विद्यालय की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता ,प्रदेश के 400 जनजातीय विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

भोपाल। जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में हुई। इसमें इंदौर संभाग ने पहला, जबलपुर संभाग ने दूसरा और शहडोल संभाग ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को सहायक संचालक जनजातीय कार्य अनूप हिरवे और राज्य खेल अधिकारी कमल किशोर कहार ने पुरस्कृत किया। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के लगभग 400 जनजातीय विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। संभाग स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में चयनित इन विद्यार्थियों ने 16 विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसमें 14 और 19 आयु वर्ग में बालक व बालिकाओं के लिए कुल 48 प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें चयनित जनजातीय खिलाड़ी 8 जनवरी 2024 से कर्नाटक के मैसूर में आयोजित होने वाली पांच दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसका आयोजन भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here