साइकिलिंग में प्रदेश का उभरता सितारा अनंत सिंह मेहरा

0
State's rising star in cycling Anant Singh Mehra
State's rising star in cycling Anant Singh Mehra

भोपाल। मध्य प्रदेश रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 15 अक्टूबर 2023 को जबलपुर में किया गया।जिसमे राज्य भर से 75 से अधिक साइकिल चालकों ने विभिन्न आयु श्रेणियों के तहत रोड रेस में भाग लिया। जूनियर वर्ग में भोपाल के अनंत सिंह मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनंत ने इस जीत के साथ अपना चौथा राज्य चैंपियनशिप खिताब हासिल किया है। इस साल की शुरुआत में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में भी अनंत को 5वां स्थान मिला था। रोड नेशनल्स 2021 में उन्हें 95 राइडर्स में से 9वां स्थान दिया गया।

अनंत सिंह मेहरा का चयन दिसंबर माह में कर्नाटक में होने वाली नेशनल रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप 2023 के लिए हुआ है। उनका लक्ष्य पुरुष वर्ग के तहत रोड साइकिलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य के लिए पहला पदक जीतना है, जो मध्य प्रदेश राज्य द्वारा आज तक हासिल नहीं की गई उपलब्धि है। अनंत सिंह मेहरा बी एस एस कॉलेज के प्रथम वर्ष के बी बी ए के छात्र हैं और मध्य प्रदेश अकादमी के डे बोर्डिंग के खिलाड़ी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here