Stuttgart Open: पोर्श टेनिस ग्रैंड प्री में एलेना रिबाकिना की जीत, फाइनल में मुचोवा को हराया

0

नई दिल्ली : एलेना रिबाकिना ने रविवार को कैरोलिना मुचोवा को 7-5, 6-1 से हराकर दूसरी बार पोर्श टेनिस ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया। 26 वर्षीय 2024 की चैंपियन के लिए यह उपलब्धि खास रही, क्योंकि अपने करियर के पहले 12 खिताब अलग-अलग टूर्नामेंट में जीतने के बाद यह पहला मौका है जब उन्होंने किसी एक टूर्नामेंट का खिताब दोबारा जीता है।

दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना ने कैरोलिना मुचोवा को महज 1 घंटा 18 मिनट में हराकर अपना दबदबा साबित किया। मुचोवा इस साल कतर में खिताब जीतने के बाद दूसरा फाइनल खेल रही थीं और अपने करियर का तीसरा खिताब हासिल करने की कोशिश में थीं, लेकिन रिबाकिना ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here