17वीं जिला रोप स्किपिंग चैम्पियनशिप 2024 का सफल आयोजन

0

भोपाल: के टेक्नोक्रेट्स इंटरनेशनल स्कूल में 7 नवंबर 2024 को 17वीं जिला रोप स्किपिंग चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 90 से भी अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह में टेक्नोक्रेट्स इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या, TIT ग्रुप के खेल निदेशक श्री राम कुमार शर्मा, रोप स्किपिंग के तकनीकी निदेशक संदीप राठौर, संयुक्त सचिव शाह बानो रियाज़, और प्रमोशन बोर्ड के संयोजक अनूप नेवारे ने उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद और प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता का आयोजन बेहद सफल रहा, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में सबसे अधिक स्पीड हॉप में 108 जम्प करके माउंट कार्मल के अंश उपाध्याय ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, जिससे उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षमता का परिचय मिला। उनके इस अद्वितीय प्रदर्शन ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here