भोपाल। आज सुबह भोजपुर क्लब क्रिकेट एकेडमी में समर कैम्प का प्रारंभ हुआ और भोजपुर क्लब में श्री संजय पाण्डे (पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं भारत ए टीम के सदस्य एवं वर्तमान में अण्डर 19 म.प्र. टीम के कोच) ने भोजपुर क्लब में खिलाड़िया को क्रिकेट की बारिकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री अरूणेश्वर सिंह देव, श्री मिलिन सागोरकर एवं भोजपुर क्लब के कोच श्री विनोद हलबे आदि उपस्थित रहें। समर कैम्प में रणजी खिलाड़ी श्री मोहनीश मिश्रा (भारतीय अण्डर 19 क्रिकेट टीम के सदस्य एवं रणजी खिलाड़ी) श्री पुनीत दाते (रणजी खिलाड़ी) एवं श्री समय श्रीवास्तव (रणजी खिलाड़ी) भी खिलाड़ियों को समय-समय क्रिकेट की बारिकियांे से भोजपुर क्लब में अवगत किया गया।

