सुनिल के अर्धशतक से दैनिक भास्कर का विजयी आगाज

0
– 31वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल। स्थानीय ओल्ड कैम्पियन मैदान पर भोपाल खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित 31वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में दैनिक भास्कर ने पत्रिका को 54 रनों से पराजित कर विजयी आगाज किया। दैनिक भास्कर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन बनाए। सुनील ने 39 गेंद पर 54 और आनंद रजक ने 30 रनों की पारी खेली। पत्रिका की ओर से शेख और रिशु त्रिपाठी ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पत्रिका की टीम 16.5 ओवर में 100 रनों पर सिमट गई। अभिषेक ने 21 और शैलेन्द्र ने 16 रनों का योगदान दिया। भास्कर की ओर से मंसूर ने 4 और प्रभात-विक्रम ने दो-दो विकेट लिए। मंसूर को मानसरोवर मैन आफ द मैच और सुनील को आरएनटीयू वैल्यूवल प्लेआर का अवार्ड दिया गया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर खेलमंत्री विश्वास सारंग, आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना, खेल संचालक राकेश गुप्ता, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, डिजिआना ग्रुप के सीएमडी तेजिंदर सिंह घुम्मन, आईईएस ग्रुप के सीईओ देवांश सिंह, स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी, भाजपा के जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, प्रदेश भाजपा के महामंत्री राहुल कोठारी, बीडीसीए के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह, खेल पत्रकार संघ के संरक्षक मृगेन्द्र सिंह और फेथ क्रिकेट क्लब के सीईओ राघवेन्द्र सिंह तोमर उपपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दामोदर प्रसाद आर्य ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here