भोपाल: 1100 क्वाटर्स स्थित एमसीसी मैदान पर चल रही भोपाल ट्राफी टेनिस बाल नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 फरवरी को 3 मैच खेले गए। पहला डीसीसी-2 और जीएस इलेवन के बीच हुआ। जीएस ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। डीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोज शर्मा के 34 रन की मदद से 105 रन बनाये। जीएस इलेवन निर्धारित ओवर में 85 रन ही बना पाई और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच डीसीसी-2 के मनोज शर्मा को दिया गया।
दूसरा मैच अनुराग इलेवन और सनराईज इलेवन के बीच हुआ। अनुराग इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 82 रन बनाये। सनराईज इलेवन ने आसानी से मैच जीत लिया। सनराईज के अनस को मैन ऑफ द मैच दिया गया। तीसरा मैच में एमजी साई ने मैच जीतकर क्वार्टर फायनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच एमजी साई को सचिन को दिया गया।


