ग्रुप C में बढ़ी सुपर-8 की टक्कर, इंग्लैंड संकट में, 14 फरवरी का मुकाबला निर्णायक

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार (12 फरवरी) को वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराकर ग्रुप-सी की सुपर-8 की दौड़ को बेहद दिलचस्प बना दिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज 4 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। स्कॉटलैंड 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड के भी 2 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट कमजोर होने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ऐसे में इंग्लैंड पर ग्रुप चरण से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब 14 फरवरी को होने वाला मुकाबला ग्रुप की तस्वीर साफ करने में अहम भूमिका निभाएगा।

ग्रुप C का हाल: ENG-WI मैच के बाद किसकी राह आसान?

वेस्टइंडीज ने पहले मैच में स्कॉटलैंड को हराया और फिर इंग्लैंड को हराया। वह 2 मैच में 4 अंक के साथ शीर्ष पर है। उसे नेपाल और इटली से भिड़ना है। एक मैच भी जीतने पर वह सुपर-8 में पहुंच जाएगा ,क्योंकि स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में से किसी एक टीम के 6 अंक होंगे। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच 14 फरवरी को मैच होना है। दोनों में से यह मैच जीतने वाली टीम ही 6 अंक तक पहुंचने की स्थिति में होगी क्योंकि दोनों टीमों को 2-2 मैच खेलने हैं। इनमें से एक मैच आपस में ही होगा।

स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में 14 फरवरी को मैच हारने वाली टीम को अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। उसे उम्मीद करनी होगी कि कोई टीम 6 अंक तक न पहुंचे। इंग्लैंड की हार से नेपाल और इटली को फायदा हो सकता है। दोनों टीमों के पास 6 अंक पहुंचने का मौका। इसके लिए तीनों मैच जीतना होगा। 12 फरवरी को दोनों की भिड़ंत होगी। मैच हारने वाली टीम 4 अंक से आगे नहीं बढ़ पाएगी। मैच जीतने वाली टीम के पास 6 अंक तक पहुंचने का मौका होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी के बाकी मैच

12 फरवरी- नेपाल बनाम इटली।
14 फरवरी- इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड।
15 फरवरी-वेस्टइंडीज बनाम नेपाल।
16 फरवरी-इंग्लैंड बनाम इटली।
17 फरवरी-स्कॉटलैंड बनाम नेपाल।
19 फरवकी-वेस्टइंडीज बनाम इटली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here