33.2 C
New Delhi
Monday, May 5, 2025

जूनियर राष्ट्रीय रोइंग में मप्र का शानदार प्रदर्शन,मंगल सिंह ने जीता स्वर्ण

 

पदक तालिका में ओडिसा ने पहला, मध्य प्रदेश ने दूसरा और केरला ने तीसरा स्थान बनाया
पदक विजेता खिलाड़ी हुये सम्मानित

भोपाल। राजधानी की बड़ी झील पर खेली जा रही 39वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैम्पियनशिप में आज खेले गये 1000 मी. रेस के फायनल मुकाबलों में म.प्र. के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुये दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया। चैम्पियनशिप में चार पदक जीत कर मध्यप्रदेश पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।

तीन स्वर्ण के साथ ओडिशा पहले और एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित चार पदकों के साथ केरला ने तीसरा स्थान अर्जित किया। चैम्पियनशिप के जूनियर बालक वर्ग के सिंगल स्कल और डबल स्कल इवेन्ट में मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अर्जित किये जबकि जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के काॅक्लेस फार इवेन्ट में म.प्र. रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एक-एक कांस्य पदक मध्यप्रदेश को दिलाया। पदक विजेता खिलाड़ियों को रोइंग फेडरेशन आॅफ इंडिया की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंहदेव एंव संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने ट्राॅफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इसी के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

चैम्पियनशिप के अंतर्गत आज खेले गये सिंगल स्कल बालक वर्ग के फायनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी मंगल सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के खिलाड़ी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहें। इसी तरह अकादमी के खिलाड़ी नितेश भारद्वाज और प्रदुम्न मंडलोई की जोड़ी ने डबल स्कल स्पर्धा में मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। जूनियर बालक वर्ग के काक्सलेस फोर इवेन्ट में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी वेदांत कुलश्रेष्ठ, अजय सिंह, विजय पाल सिंह और प्रिंस नासिर ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसी तरह बालिका वर्ग के काॅक्सलेस फोर इवेन्ट में प्रत्युशा जैन, अंशिका भारती, ज्योति कुशवाह और मोनिका भदौरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को कांस्य पदक दिलाया।

समापन कार्यक्रम को रोइंग फेडरेशन आॅफ इंडिया की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंहदेव और संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने सम्बोधित करते हुये पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रोइंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के सचिव गिरीश फर्णांडीस, रोइंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के लाइफ टाइम प्रेसीडेन्ट कर्नल सी.पी. सिहंदेव, मध्यप्रदेश रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राबिन दत्ता, अर्जुन अवार्डी पद्मश्री बंजरंग लाल ठक्कर, इन्द्रपाल सिंह मध्यप्रदेश रोइंग एसोसिएशन के वाइस प्रसीडेन्ट देवराज सिंह एवं सह सचिव महावीर भटनागर, कर्नाटक रोइंग एसोसिएशन के श्री सुमा शेखरन, उत्तरप्रदेश के सुधीर शर्मा, पश्चिम बंगाल के संदीप गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी, संयुक्त संचालक डाॅ. विनोद प्रधान, मध्यप्रदेश रोइंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक दलबीर सिंह, सेलिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षण जी.एल. यादव सहित अन्य प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles