सूजी बेट्स का रिकॉर्ड टूटा, स्मृति मंधाना ने हासिल किया पहला स्थान; WT20I की टॉप-5 रन स्कोरर

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने एशिया कप 2026 के महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन की पारी खेली और वो महिला टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गईं। स्मृति ने अपनी पारी के दम पर सूजी बेस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ 19 गेंदों पर 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 37 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दम पर अब वो महिला टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बनीं। स्मृति मंधाना ने महिला टी20आई में अब तक खेले 178 मैचों में 4788 रन बनाए हैं और वो सूजी से आगे निकल आईं जिन्होंने 186 मैचों में 4758 रन बनाए हैं। सूजी अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गईं।

महिला टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्री कौर मौजूद हैं तो वहीं तीसरे स्थान पर श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू हैं जिन्होंने 172 मैचों में 4282 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर सोफी डिवाइन मौजूद हैं जिन्होंने 158 मैचों में 3817 रन बनाए है। चमारी ने इन सबमें सबसे ज्यादा 4 शतक लगाए हैं जबकि मंधाना ने इतने मैचों में 2 शतक लगाए हैं। (ये आंकड़े क्रिकइंफो से लिए गए हैं जो खबर लिखे जाने तक के हैं और जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।

महिला टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर
प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
स्मृति मंधाना 2013-2026 178* 171 15 4788 124 30.69 3773 126.9 2 36 6 644 100
सूजी बेट्स 2007-2026 186 178 13 4758 124* 28.83 4381 108.6 1 28 13 525 35
हरमनप्रीत कौर 2009-2026 209* 187 45 4313 103 30.37 3891+ 110.51 1 18 6 412+ 92+
चमारी अट्टापट्टू 2009-2026 172 169 11 4282 119* 27.1 3727 114.89 4 16 10 558 120
सोफी डिवाइन 2006-2026 158 154 21 3817 105 28.69 3098 123.2 1 24 12 353 134

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here