32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

पुरुषोत्तम गौर स्वीमिंग पूल के तैराकों ने जीते 36 पदक

भोपाल| पुरुषोत्तम गौर तरणताल के तैराकों ने जिला तैराकी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया हैं। इन तैराकों ने इस प्रतियोगिता में 36 पदक जीते हैं। जिसमें नौ स्वर्ण, 17 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। सभी पदक विजेता तैराक कैप्टन बिजेंदर सिंह से प्रशिक्षण हासिल करते हैं। इन तैराकों के प्रदर्शन पर संचालक संतोष कटियार, प्रतीक कटियार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पदक विजेता: लावन्या चंद्रायन, आर्यन गणेश, मेडविन, अनिर्वन पंजा, विशाल माकोरिया, रुशिल मित्रा, रजा, खालिक, स्वर्णिमा अरोरा, अनन्या गणेश, फल्गुनी रायकवार और शुभम रायकवार ।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles