तैराकी : वाणी जैन ने आठ गोल्ड जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया

0

भोपाल। एक्रोबेट स्पोर्ट्स क्लब भोपाल, द्वारा पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर भोपाल में 27 अप्रैल 2025 को “एक्रोबेट एक्वेटिक फेस्ट 2025” तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 150 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया और शानदार तैराकी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वाणी जैन ने आठ गोल्ड जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा 9 तेराको ने चार-चार गोल्ड जीते। प्रतियोगिता का पुरुष्कार वितरण पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर के संचालक डॉ संतोष कटियार, प्रतीक कटियार, भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी, मास्टर तैराक डॉ विक्रम बाथम, डॉ केसी रैकवार, तैराकी कोच जोगिन्दर प्रसाद, मास्टर तैराक रवि योद्धा,प्रबंधक बृजभान सिंह धाकड़ ने किया।प्रतियोगिता में वाणी जैन ने अलग – अलग ग्रुप सीनियर्स एवं ग्रुप 1 में भाग ले कर सर्वाधिक 8 स्वर्ण पदक जीत कर गर्ल्स ग्रुप में ओवरआल चैम्पयनशिप जीती।इसी प्रकार बॉयज ग्रूप में विशाल मकोरिया ने सीनियर वर्ग 4 स्वर्ण पदक सहित बालक वर्ग में ओवरआल चैंपियनशिप जीती।

ग्रुप चैंपियनशिप

सीनियर मेन- विशाल मकोरिया – सीनियर मेंस – 4 गोल्ड ।
सीनियर वीमेन – वाणी जैन – 4 गोल्ड।
ग्रुप-1 बालक – अर्थ जैन – 4 स्वर्ण पदक।
ग्रुप-1 बालिका – वाणी जैन – 4 गोल्ड।
ग्रुप-2 बालक – अभ्युदय राय – 03- गोल्ड, 01 सिल्वर ।
ग्रुप-2 बालिका – मौली आहूजा – 4 स्वर्ण पदक।
ग्रुप-3 बालक – तेजस बाथम -4 स्वर्ण पदक।
ग्रुप-3 बालिका – हिमांशी लीलनी – 4 स्वर्ण पदक।
ग्रुप-4 बालक – वेदांत पांडेय – 3 स्वर्ण, 1 रजत पदक।
ग्रुप-4 बालिका – तिशा पंथी – 4 स्वर्ण पदक।
ग्रुप-4 बालक- लोकांश अग्रवाल – 04 स्वर्ण पदक।
ग्रुप-4 बालिका- यूमैरा दत्ता – 02 स्वर्ण – 01 रजत पदक ।
मास्टर्स – मेंस – डॉ. के सी रैकवार – 4 स्वर्ण पदक।
मास्टर्स -वुमेन्स -भव्य एम- 02 गोल्ड, 02 रजत पदक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here