रायपुर: बीसीसीआई द्वारा सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन 14 नवंबर 2026 से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा मुकाबला 16 नवंबर 2026 को ईडन गार्डन्स मैदान, कोलकाता में हैदराबाद के विरुद्ध खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को 1 विकेट से पराजित कर दिया।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम 19.2 ओवर में अपने सभी 10 विकेट गंवाकर 168 रन ही बना सकी।
छत्तीसगढ़ की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने मात्र 7 रन के स्कोर पर अपने शुरुआती दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद देव आदित्य सिंह ने 47 रन और आयुष पांडे ने 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभाला। इनके अतिरिक्त प्रतीक यादव ने 21 रन तथा शशांक चंद्राकर ने 17 रनों का योगदान दिया।
हैदराबाद की ओर से अजय देवगौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। वहीं चामा मिलिंद ने 3 तथा रक्षण रेड्डी ने 2 विकेट प्राप्त किए।
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने मुकाबले की अंतिम गेंद पर 9 विकेट खोकर 169 रन बनाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।
हैदराबाद की ओर से हिमातोजा ने 37 रन तथा अभिरथ रेड्डी ने 34 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
छत्तीसगढ़ की ओर से देव आदित्य सिंह, विजय यादव और जयंत यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। हालांकि छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन हैदराबाद ने अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत दर्ज कर ली।


