31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सैयद शकील मोहम्मद टूर्नामेंट: सेंट माइकल सीनियर फाइनल में, डिफेंस जबलपुर सेमीफाइनल में पहुंचा

एनएसटी न्यूज, भोपाल: स्थानीय बाबे आली क्रिकेट स्टेडियम पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित पांचवें सैयद शकील मोहम्मद ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के मास्टर ग्रुप में आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में सेंट माइकल सीनियर ने अल हम्द को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

अल हम्द की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन ही बना सकी। अभिषेक गिरी ने 49 और मोहित ने 17 रन बनाए। सेंट माइकल की ओर से ज़मरान जावेद और जीशान ने 3-3 विकेट जबकि परवेज अल्लाह ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट माइकल सीनियर ने अब्दुल अकील (37), समीर कुरैशी (37) और जय (27) के योगदान से जीत दर्ज की। ज़मरान जावेद मैन ऑफ द मैच रहे।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में डिफेंस जबलपुर ने डीजीपी-11 को 12 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। डिफेंस जबलपुर ने समित (44) और प्रदीप (40) की मदद से 175 रन बनाए। जवाब में डीजीपी-11 की टीम 163 रन पर सिमट गई। राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार पार्षद प्रियंका अनिल मिश्रा, बीडीसीए उपाध्यक्ष जुनैद किदवई और सैयद अयान शकील ने प्रदान किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles