2026 के टी20 बाउंड्री किंग्स: टॉप-5 से चूके वैभव, अभिषेक और इशान का जलवा

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आईपीएल में छक्कों की बरसात करने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। हालांकि, आईपीएल के ‘सिक्सर किंग’ रहे वैभव अब तक 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में जगह नहीं बना सके हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सूची में पांचवें स्थान पर काबिज हैं, जबकि इशान किशन सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनकर शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि 2026 में भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में लगातार आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए चौकों और छक्कों की झड़ी लगाई है।

साल 2026 में ओवरऑल अब तक सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके+छक्के) का रिकॉर्ड फिन एलन के नाम है। वह इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। जबकि द हंड्रेड में कमाल मचा रहे मिचेल मार्श ने इस मामले में इशान किशन की बराबरी कर ली है। उनके छक्के और रन इस साल अब तक ज्यादा हैं, इस कारण वह लिस्ट में नंबर 2 पर आ गए हैं। वहीं इशान तीसरे स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में पांचवें पर मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 165 बाउंड्री लगाई हैं, जिनमें 79 चौके और 86 छक्के शामिल हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर वह सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में आठवें स्थान पर बने हुए हैं।

हालांकि, इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान कई बल्लेबाज तेजी से बाउंड्री जोड़ रहे हैं। ऐसे में वैभव को टिम सीफर्ट से कड़ी चुनौती मिल रही है, जिनके नाम फिलहाल 164 बाउंड्री दर्ज हैं और उनके पास वैभव से आगे निकलने का मौका है। दूसरी ओर, वैभव अब सितंबर के अंत तक कोई टी20 मुकाबला नहीं खेलेंगे। वह 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी में रेड-बॉल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे, जिससे टी20 बाउंड्री की इस रेस में उनका आंकड़ा फिलहाल स्थिर रहेगा।

साल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच मैच मैच 4s 6s कुल बाउंड्री
फिन एलन 46 45 1412 124 97 221
मिचेल मार्श 33 33 1418 130 89 219
इशान किशन 38 38 1414 146 73 219
जोस बटलर 46 44 1294 121 67 188
अभिषेक शर्मा 38 38 1077 107 74 181
रियान रिकल्टन 38 38 1214 94 86 180
साहिबजादा फरहान 34 33 1149 112 55 167
वैभव सूर्यवंशी 22 22 969 79 86 165
टिम सीफर्ट 39 38 1137 105 59 164
करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) 24 24 895 72 78 150

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here