टी 20 क्रिकेट: सुपरहीटर और आरएनटीयू ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया

0

भोपाल: महेश्वर खेलकूद शिक्षक एवं सामाजिक संस्था एवं चैलेंजर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी भोपाल द्वारा ओल्ड कैंपियन मैदान पर आयोजित की जा रही स्वर्गीय रतनलाल चौधरी की स्मृति में 17 सी T20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मुकाबले खेले गए जिसमें सुपर हीटर और आरएनटीयू ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

पहला मुकाबला एसजीएसयू एवं सुपरहीटर के मध्य खेला गया जिसमें एसजीएसयू पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 138 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाए। जिसमें जावेद ने 47,अभिषेक ने 34,धर्मेंद्र ने 22 एवं विजय सिंह ने 13 रनों का योगदान दिया।सुपरहीटर की गेंदबाजी में मनोज और राज ने दो-दो विकेट लिए। सोनू एवं आकाश को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरहिट की टीम ने लक्ष्य मात्र 14.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया जिसमें सौरव यादव ने 67 रनों, एसजे 49 रन का योगदान दिया। एसजीएस यूके अभिषेक और जावेद को एक-एक विकेट मिला। सौरव यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज का दूसरा मुकाबला सेंट्रल स्ट्राइकर ब्लू एवं आरएनटीयू के मध्य खेला गया जिसमें केंद्रीय स्ट्राइक ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 130 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाएं जिसमें शैलेश शुक्ला ने 68 संजय शर्मा ने 20 रन एवं पीसी रजक ने 16 रनों का योगदान दिया।आरएनटीयू की गेंदबाजी में उदय और राहुल को दो-दो विकेट एवं देवेंद्र को एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएनटीयू की टीम ने लक्ष्य मात्र 13.2 ओवर में प्राप्त कर यह मैच अपने नाम किया जिसमें दीपांशु ने 50 रनों की पारी खेली, वीरेंद्र ने 25 एवं जीतू ने 16 रनों का योगदान दिया।सेंट्रल स्ट्राइकर की गेंदबाजी में राहुल खान ने तीन ओवर में 27 रन दे कर दो विकेट लिए एवं इकबाल सिद्दीकी ने एक विकेट लिया।दीपांशु को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड पूर्व रणजी प्लेयर महेंद्र सतोकर सर ने प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here