T20 WC: विश्व कप की शुरुआत से पहले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने विराट की जमकर तारीफ की, लेकिन विराट कोहली इसमें खेलेंगे या नहीं ये अभी तय नहीं

0

नई दिल्ली: विराट कोहली आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल में उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार शतक भी लगाया था. जून में टी20 विश्व कप की शुरुआत होने वाली है. लेकिन विराट कोहली इसमें खेलेंगे या नहीं ये अभी तय नहीं है. विश्व कप की शुरुआत से पहले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने विराट की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि विराट ने अपनी अलग पहचान बनाई है अजीत अगरकर ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा,” विराट को देखिए. जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. पिछले 10-15 सालों में उन्होंने फिटनेस पर बहुत ध्यान दिया है और उसका रिजल्ट आप देख सकते हो. उनके जैसे किसी खिलाड़ी ने एक उदाहरण सेट किया है. जितनी भी एकेडमी है उसके प्रोग्रेस में बीसीसीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.”

अगरकर ने आगे कहा,” आप जल्दी सीखते हो. आज के लड़के 15-16 साल में बहुत अधिक फिट हो जाते हैं. उनके पास इसके लिए अब अच्छी नॉलेज, जागरूरकता और फैसिलिटी होनी चाहिए.” बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली का जलवा कायम है. किंग कोहली ने आईपीएल 2024 में सबसे अधिक 316 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप (IPL 2024 Orange Cap) पर अपना कब्जा बनाए हुए हैं विराट कोहली टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे या नहीं. ये अभी तय नहीं है. लेकिन रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्हें विश्व कप स्क्वॉड में मौका नहीं मिलेगा. उनकी जगह कुछ युवा प्लेयर्स को शामिल किया जा सकता है. विराट कोहली ने अब तक भारत के लिए कुल 117 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2922 रन निकले हैं. टी20 इंटरनेशनल में विराट का स्ट्राइक रेट 138 का रहता है. वहीं, औसत 51 के करीब रहता है. विराट ने टी20 इंटरनेशनल में एकमात्र शतक अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here