T20 World Cup 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच महामुकाबला आज रात 8 बजे

0

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह हाईवोल्टेज मुकाबला 27 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। गयाना में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है। एडिलेड ओवल मैदान पर 10 नवंबर 2022 को इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी। करीब 16 महीने बाद ये दोनों टीमें फिर से एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। भारतीय टीम उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से उतरेगी।

भारत और इंग्लैंड मैच के दिन 70% बारिश की संभावना
गयाना में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान बहुत खराब है। भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गयाना के प्रॉविडेंस स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत ने अपने सभी मैच स्थानीय समयानुसार सुबह खेले हैं, जो भारत में रात का समय है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 27 जून की सुबह (स्थानीय समयानुसार) में बारिश होगी और दोपहर में गरज के साथ बारिश होगी।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 10 से 15 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश की संभावना 70% है। गयाना में सुबह के समय बारिश होने की संभावना 90% है। चूंकि भारत बनाम इंग्लैंड का मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होना है। उस समय बारिश की भविष्यवाणी की गई है, इसलिए टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच देरी से शुरू होने की संभावना है।

पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा
गयाना प्रोविडेंस नेशनल स्टेडियम की पिचें अपनी धीमी प्रकृति और स्पिन के अनुकूल होने के लिए जानी जाती हैं। यह विशेषता भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे बेहतरीन स्पिन आक्रमण के साथ भारत को इस स्पिन-अनुकूल सतह पर लाभ मिलेगा। गत चैंपियन इंग्लैंड तुलनात्मक रूप से कम शक्तिशाली स्पिन विकल्पों के कारण खुद को नुकसान में पा सकता है।

गयाना में पहली पारी का औसत स्कोर 128 है। साल 2024 में इस मैदान पर अब तक पांच टी20 इंटरनेशनल मैच में 3 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। भारत ने गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें से उसने दो जीते और एक हारा है। इंग्लैंड ने इस मैदान पर अब तक एक भी मैच नहीं जीता है। उसने एक मैच हारा है। उसका दूसरा मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।

IND vs ENG टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकॉस्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप

मैच धुलने पर भारत और दक्षिण अफ्रीका में होगा फाइनल
आईसीसी के नियमानुसार, टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल और फाइनल में दोनों टीमों को कम से कम 10 ओवर खेलने होंगे। यह नियम अहम इसलिए भी हो जाता है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में बारिश एक प्रमुख कारक रही है। यदि मैच धुलता है, तो सुपर 8 चरण के अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीमें (भारत और दक्षिण अफ्रीका) फाइनल में पहुंच जाएंगी।

सेमीफाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉप्ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here