नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2024 में 10 जून तक 21 मुकाबले हो चुके थे। अब तक के मुकाबलों पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों यानी पाकिस्तान और इंग्लैंड के सुपर-8 में पहुंचने की राह में खतरा दिख रहा है। साल 2022 में इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप जीता था। इंग्लैंड और पाकिस्तान वर्तमान में अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर हैं। वहीं, भारत और नौसिखया माने जाने वाली अमेरिका को सुपर-8 में पहुंचने के लिए सिर्फ एक-एक और जीत की जरूरत है।
टी20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 20 टीमों को चार ग्रुप A, B, C और D में रखा गया है। हर ग्रुप से 2-2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेगी। दस जून 2024 तक हुए मुकाबलों की बात करें तो भारत, अमेरिका, स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका कम से कम 2-2 मैच जीत चुकी हैं। वहीं, टेस्ट नेशन टीमों में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का अभी खाता नहीं खुला है। गत चैंपियन इंग्लैंड के खाते में 2 मैच खेलने के बाद सिर्फ एक अंक है।
T20 World Cup 2024 Points Table: Group A

T20 World Cup 2024 Points Table: Group B

T20 World Cup 2024 Points Table: Group C

T20 World Cup 2024 Points Table: Group D



