T20 World Cup 2024: टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर एक खास लिस्ट में पाकिस्तान से आगे निकलने पर रहेगी

0

नई दिल्‍ली: टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस समय वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का आगाज आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के साथ करेगी। दोनों टीमें न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर एक खास लिस्ट में पाकिस्तान से आगे निकलने पर रहेगी। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।

Team India की नजर बड़े रिकॉर्ड पर
टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम इस बार भी एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में फैंस को दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया की नजर एक खास लिस्ट में पाकिस्तान से आगे निकलने पर रहने वाली है। दरअसल, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 28 मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम के नाम भी टी20 वर्ल्ड कप में 28 जीत दर्ज हैं। ऐसे में टीम इंडिया अगर आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह पाकिस्तानी टीम को पछाड़ देगी।

t20 world cup में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें
श्रीलंका – 31 जीत
भारत – 28 जीत
पाकिस्तान – 28 जीत
ऑस्ट्रेलिया – 25 जीत
साउथ अफ्रीका – 25 जीत

Team India के मैचों का शेड्यूल
भारत बनाम आयरलैंड, 5 जून, न्यूयॉर्क, रात 8.00 बजे से
भारत बनाम पाकिस्तान, 9 जून, न्यूयॉर्क, रात 8.00 बजे से
भारत बनाम अमेरिका, 12 जून, न्यूयॉर्क, रात 8.00 बजे से
भारत बनाम कनाडा, 15 जून, लॉडरहिल, रात 8.00 बजे से

t20 world cup के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here