24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

T20 WC 2026: AI ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की सबसे मजबूत प्लेइंग XI, मैक्सवेल को मिली खास भूमिका

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस साल भारत और श्रीलंका में किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक बेहद मजबूत और संतुलित स्क्वाड चुना है, जो खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

T20 WC 2026 में ऑस्ट्रेलिया की ड्रीम टीम, जानिए बेस्ट प्लेइंग XI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के लिए भारत की धरती पर ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती का सामना करना होगा, जिसके लिए टीम को एक बेहद संतुलित और मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरना होगा। इसी बीच आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, इसका चयन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने किया है।

एआई के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत मिचेल मार्श के साथ ट्रेविस हेड करेंगे जबकि बैटिंग क्रम में तीसरे स्थान पर टीम के विकेटकीपर जोश इंगलिश को रखा गया है। स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को इस टीम में बल्लेबाज क्रम में चौथे नंबर पर रखा गया जबकि पांचवें और छठे नंबर पर ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और टिम डेविड को जगह दी गई।

एआई ने कंगारू टीम की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में सातवें नंबर पर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को जगह दी है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एडम ज़ंपा को सौंपी गई है, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण में पैट कमिंस, नाथन एलिस और जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है, जिससे टीम का बॉलिंग यूनिट काफी मजबूत नजर आता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिश (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंंस, एडम जंपा, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, जेवियल बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, मार्कस स्टाइनिस, एडम जाम्पा, मैथ्यू शॉर्ट।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles