नई दिल्ली : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-8 में आज (9 फरवरी) जिम्बाब्वे और ओमान का मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में हो रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें ग्रुप बी का हिस्सा हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं। इसलिए हर मैच का नतीजा महत्वपूर्ण है और जीत, हार और सम्मान के लिए सभी पांच टीमें पूरी ताकत लगा रही हैं।
मुकाबले में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी.
मुकाबले में ओमान की प्लेइंग इलेवन: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद
अचरज की बात है कि जिम्बाब्वे और ओमान इससे पहले कभी भी आधिकारिक टी20 इंटरनेशनल में आमने-सामने नहीं आए हैं। जिम्बाब्वे पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाया था और अब विश्व मंच पर वापसी कर रहा है। अफ्रीका क्वालिफाइंग मैचों में टीम का फॉर्म शानदार रहा है, जिसमें अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा और तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी प्रमुख ताकत हैं। वहीं, ओमान अब छोटे टीम की श्रेणी में नहीं आता। इस टीम ने अब तक चार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है और हाल ही में एक हाई स्कोरिंग वॉर्म-अप मैच में जिम्बाब्वे को हराकर अपनी ताकत साबित की। ओमान की टीम गरम और स्पिन फ्रेंडली कंडीशन्स में खेलने में भी बेहद कुशल मानी जाती है।

