T20 World Cup: सुपर 8 में भारत के मुकाबलों की तारीख पक्की, जानें वेस्टइंडीज से मैच कब होगा

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली। प्री-सीडिंग के अनुसार टीम इंडिया को सुपर 8 के ग्रुप G1 में X1 माना गया था, और अब टीम ने बतौर X1 अंतिम 8 में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर ली है। अगले राउंड में भारतीय टीम अपने तीन मुकाबले तय तारीखों पर खेलेगी, जिससे फैंस और टीम दोनों के लिए योजना और तैयारी स्पष्ट हो गई है।

ग्रुप सी से पहले तीनों मैच जीतते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने भी क्वालिफाई किया था और उसे सुपर 8 के लिए X3 की पोजीशन पर रखा गया है। इस लिहाज से अब यह भी साफ हो चुका है कि सुपर 8 में भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत होने वाली है और इसकी तारीख भी सामने आ चुकी है। आइए पहले जानते हैं कि सुपर 8 में किन तीन तारीखों पर टीम इंडिया मुकाबला खेलने उतरेगी:-

सुपर 8 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल
  • भारत (X1) बनाम X4: 22 फरवरी, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, शाम 7 बजे)
  • भारत (X1) बनाम X2: 26 फरवरी, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम, शाम 7 बजे)
  • भारत (X1) बनाम वेस्टइंडीज (X3): 1 मार्च, कोलकाता (ईडेन गार्डेन्स, शाम 7 बजे)
क्या भारत की भिड़ंत सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से हो सकती है?

भारतीय टीम का पहला मुकाबला सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से हो सकता है अगर सुपर 8 के लिए टीम ने क्वालिफाई किया। फिलहाल प्रोटियाज अपने पहले तीन मुकाबले जीतकर ग्रुप डी में टॉप पर हैं। साउथ अफ्रीका को प्री सीडिंग के हिसाब से X4 में रखा गया है। साउथ अफ्रीका की जगह लगभग-लगभग सुपर 8 में पक्की नजर आ रही है।

ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे किसी एक से होगा मैच?

ग्रुप बी इस वक्त सुपर 8 के लिहाज से काफी रोचक नजर आ रहा है। इस ग्रुप में श्रीलंका अपने पहले दोनों मैच जीतकर टॉप पर बनी हुई है। वहीं जिम्बाब्वे ने भी दो में से दो मैच जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है जिसने एक मैच जीता है और एक हारा है। प्री सीडिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया X2 है अगर उसने सुपर 8 में जगह बनाई। वरना अगर जिम्बाब्वे गई तो उसे X2 बनाया जाएगा। श्रीलंका को सुपर 8 के लिए G2 ग्रुप में रखा गया है और उसको Y4 माना गया है। यानी सुपर 8 में 26 मार्च को भारत का मैच या फिर ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे के साथ होगा। देखना होगा कि दोनों में से कौन सी टीम सुपर 8 में जगह बनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here