T20 World Cup: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने, युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा

0

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विध्वंसक पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 41 गेंदों पर 8 छक्के और 7 चौकों की मदद से 92 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक 19 गेंदों पर पूरा किया और युवराज सिंह का यह रिकॉर्ड तोड़ा जबकि 8 छक्कों के दम पर वो इंटरनेशनल क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। इस मैच में भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए और ये टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अर्धशतक सिर्फ 19 गेंदों पर पूरा किया और टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में कंगारू टीम के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह थे जिन्होंने साल 2007 में 20 गेंदों पर ये कमाल किया था। अब 17 साल के बाद रोहित शर्मा ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया।

t20 world cup में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सबसे तेज अर्धशतक
19 गेंद – रोहित शर्मा (2024)
20 गेंद – युवराज सिंह (2007)
23 गेंद – क्रिस गेल (2009)
25 गेंद – जोस बटलर (2021)

रोहित ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
कंगारू टीम के खिलाफ अपनी पारी में रोहित ने 8 छक्के लगाए और वो इंटरनेशनल क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर था जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 130 छक्के लगाए थे। अब रोहित शर्मा ने कंगारू टीम के खिलाफ कुल 132 छक्के लगाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
132 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
130 – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड
88 – रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज
87 – क्रिस गेल बनाम न्यूजीलैंड
86 – शाहिद अफरीदी बनाम श्रीलंका

t20 world cup में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक
12 गेंद – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)
18 गेंद – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (2021)
19 गेंद – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
20 गेंद – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007)
23 गेंद – सूर्यकुमार यादव बनाम जिम्बाब्वे (2022)

टी20I में एक ओवर में भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन
36 – युवराज बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड
28 – रोहित बनाम मिचेल स्टार्क
27 – ऋतुराज गायकवाड़ बनाम ग्लेन मैक्सवेल
26 – रोहित शर्मा बनाम एच बेनेट
26 – सूर्यकुमार यादव बनाम हारून

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here