T20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत कर दी है, जिसका आयोजन अगले साल भारत और श्रीलंका में होगा। इस टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को शामिल किए जाने की संभावना है। हालांकि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं, फिर भी उनके स्क्वॉड में चुने जाने की संभावना बनी हुई है। जल्द ही इस टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड का ऐलान किया जा सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप में पैट कमिंस और हेजलवुड की संभावित वापसी

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने हाल ही में एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में वापसी की थी। हालांकि फिटनेस की वजह से वह सीरीज के बाकी मुकाबलों से बाहर रहे। कुछ दिनों बाद कमिंस का एक बार फिर स्कैन किया जाएगा और उसके आधार पर तय किया जाएगा कि वह 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेंगे या नहीं। ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच ने बताया कि पैट को स्कैन रिपोर्ट के बाद ही टीम में शामिल करने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को लेकर भी ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच ने अपनी टिप्पणी दी है। हैमस्ट्रिंग और एड़ी में चोट के कारण हेजलवुड पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहे थे। इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हेड कोच मैकडोनाल्ड ने कहा कि जोश अब गेंदबाजी के लिए वापसी कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह समय पर पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

टिम डेविड BBL से बाहर, टीम की प्लानिंग पर असर

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम टिम डेविड की चोट को लेकर भी चिंतित है। उन्होंने हाल ही में BBL में होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके कारण वह पूरे BBL सीजन से बाहर हो गए हैं। हेड कोच मैकडोनाल्ड का मानना है कि डेविड समय पर फिट होकर T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले टीम जनवरी में पाकिस्तान में तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here