टी20 वर्ल्ड कप अपडेट: मार्श की चोट और स्मिथ की वापसी, टीम श्रीलंका के लिए रवाना

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तान मिचेल मार्श के चोटिल होने से ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ गई है। वह ग्रोइन की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हो गए। उनकी जगह ट्रेविस हेड ने कप्तानी संभाली। स्टीव स्मिथ को मार्श के कवर के तौर पर श्रीलंका रवाना हो गए हैं। मार्श का चोटिल होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर है क्योंकि उसका स्क्वाड में अनुभव की कमी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उनके खेलने पर संदेह है। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मिचेल स्टार्क इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने हेजलवुड की जगह किसी खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल नहीं किया था ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 चुनने के लिए उसके पास सिर्फ 12 खिलाड़ी थे।

ट्रेविड हेड के पास एक मैच में कप्तानी का तजुर्बा

ट्रेविस हेड के पास पहले ही एक मैच में कप्तानी का अनुभव है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान दौरे के पहले टी20 मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाली थी, जिसमें टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था। आयरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ी—कूपर कोनोली, मैथ्यू रेनशॉ, जेवियर बार्टलेट और मैथ्यू कुहेनमैन—टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेलने उतरे। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए, जिसमें मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला था।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड (कप्तान), कैमरन ग्रीन, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, मैथ्यू कुहेनमैन

आयरलैंड की प्लेइंग 11

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here