T20WC 2024: अब टीम इंडिया के पास रोहित की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने का अच्छा मौका होगा

0

नई दिल्ली: भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन टीम चैंपियन नहीं बन पाई थी। अब टीम इंडिया के पास रोहित की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने का अच्छा मौका होगा। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब साल 2007 में धोनी की कप्तानी में जीता था, लेकिन उसके बाद से भारतीय टीम का हाथ खाली है। हालांकि साल 2014 में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी तो वहीं भारतीय टीम 2016 और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

हार्दिक और पंत के बिना भारत नहीं जीत पाएगा टाइटल
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत एक जून से होगी और इसका आयोजन इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान अप्रैल के आखिर में किया जाएगा, लेकिन इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दो ऐसे खिलाड़ियों का नाम लिया जिनके बिना भारतीय टीम इस बार खिताब नहीं जीत पाएगा। वॉन का मानना है कि टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या की मौजूदगी काफी फर्क पैदा कर सकता है, लेकिन हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में ज्यादा अच्छी लय में नहीं दिख रहे हैं। इसके बावजूद वॉन भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या को देखना चाहते हैं। माइकल वॉन ने यूट्यूब पर रणवीर शो के दौरान कहा कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के लिए हार्दिक पांड्या की जरूरत होगी। इससे भी जरूरी ये है कि हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में अच्छी तरह से खेलें। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या के पास अभी लय में लौटने के लिए कुछ समय है और उनकी मौजूदगी में भारत के पास इस खिताब को जीतने का काफी अच्छा चांस होगा।

इसके अलावा वॉन ने ऋषभ पंत की भी तारीफ की और साफ तौर पर कहा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप खिताब तभी जीत सकता है जब उनकी टीम में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत दोनों मौजूद हों। इन दोनों के बिना भारत के लिए इस खिताब को जीतना संभव नहीं होगा। वॉन ने आगे कहा कि अगर हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत अच्छा खेलते हैं तो भारत टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीत सकता है। पंत जिस तरह से अपनी इंजरी के पहले बल्लेबाजी कर रहे थे उन्हें उसी तरह से खेलने की जरूरत होगी साथ ही साथ भारत को बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की काफी जरूरत होने वाली है। आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 के जरिए मैदान पर वापसी कर ली है और उनका प्रदर्शन इस सीजन में अच्छा हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here