तन्मय बलोदा का दबदबा, लक्ष्य रायचंदानी भी टॉप-2 में; सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली : भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पूरी सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर अपना दबदबा बनाए रखा और उसे क्लीन स्वीप कर दिया। इससे पहले भारत ने कंगारू टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस तरह भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में अपना दबदबा कायम रखा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों व गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और दो मैचों के बाद बात अगर सबसे ज्यादा रन इस टेस्ट सीरीज में बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो इसमें पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बैटर ब्लेक कैटल रहे जिन्होंने 296 रन बनाए जबकि दूसरे स्थान पर भारतीय बैटर लक्ष्य राजेश रायचंदानी रहे जिन्होंने 2 मैचों में 250 रन बनाए। तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान यशवर्धन चौहान रहे जिन्होंने 2 मैचों में 106 रन बनाए।

अगर इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय गेंदबाज तन्मय बलोदा सबसे आगे रहे। तन्मय ने सिर्फ 1 मैच में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 14 विकेट हासिल किए। उनके बाद ईशान ओम और स्पेंसर ग्रीन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। दोनों गेंदबाजों ने 1-1 मैच खेलते हुए 9-9 विकेट चटकाए। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान यशवर्धन चौहान 8 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने सीरीज के 2 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 8 विकेट अपने नाम किए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
ब्लेक कैटल 2 4 296 74 69.48 40 6
लक्ष्य राजेश रायचंदानी 2 3 250 125 81.43 26 4
यशवर्धन चौहान 2 2 106 53 65.03 16 0
मोहित उल्वा 2 2 97 48.5 108.99 11 4
नील पटेल 2 4 86 21.5 45.26 10 0
गेंदबाज मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
तन्मय बलोदा 1 44.5 269 14 5.21 73 0 2
ईशान ओम 1 42.5 257 9 12.78 115 1 1
स्पेंसर ग्रीन 2 58.5 353 9 28 252 0 1
यशवर्धन चौहान 2 62.4 376 8 19.88 159 0 1
मोहित उल्वा 2 36 216 4 30.5 122 0 0
प्रियांशु सिंह 2 33 198 3 28.33 85 0 0
केसी बार्टन 1 18 108 3 27.67 83 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here