इस साल विश्व टूर स्पर्धा फाइनल खेलने वाली तनवी पहली भारतीय महिला और आयुष दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी
धर्मेश यशलहा इंदौर। साढ़े 16 साल की तनवी शर्मा और 20वर्षीय आयुष शेट्टी ने योनेक्स अमेरिका खुली सुपर 300 बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में जगह बना कर इतिहास रच दिया हैं। यह पहला मौका हैं जब इस स्पर्धा के 60वें संस्करण में दो भारतीय खिलाड़ी पुरुष और महिला एकल के फाइनल में खेलेंगे। 2017 में पुरुष एकल फाइनल भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुआ था,तब दूसरे क्रम के एच एस प्रणोय ने पारुपल्ली कश्यप को 21-15, 20-22, 21-12 से हराया था आयुष शेट्टी 29 जून को।
भारतीय समयानुसार 30 जून की रात यह खिताब जीते तो अमेरिका खुली स्पर्धा जीतने वाले दूसरे भारतीय होंगे।2023 में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल खेले थे, लक्ष्य के बड़े भाई चिराग सेन इस बार सेमीफाइनल में प्रशिक्षक की भूमिका में थे,चौथे क्रम के आयुष शेट्टी ने कौंसिल ब्लुफ्स लोवा के मिड अमेरिका सेंटर में विश्व नंबर 6, पहले क्रम के ताईपेई के चोयु तैन चेन को एक घंटे 7 मिनट के संघर्ष में 21-23,21-15,21-14 से हराकर उलटफेर किया। विश्व नंबर 34 आयुष ने पिछले माह 10 मई को ताईपेई खुली स्पर्धा के सेमीफाइनल में 35 वर्षीय चोयु तैन से 18-21,17-21 से हुई पराजय का बदला भी लिया।
आयुष शेट्टी और तनवी शर्मा बिना प्रशिक्षक के स्पर्धा में गए हैं! तभी तो तनवी शर्मा के मैच में आयुष शेट्टी प्रशिक्षक कुर्सी पर तो, आयुष के मैच में पूर्व राष्ट्रीय विजेता चिराग सेन प्रशिक्षक की भूमिका में हैं, चिराग, स्पर्धा के योग्यता चक्र के पहले दौर में भारत के ही बी एम राहुल भारद्वाज से तीन गेमों में हार गए थे, 2023 में विश्व जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा स्पोकने, अमेरिका में कांस्य पदक प्राप्त आयुष विश्व टूर स्पर्धा के फाइनल में दूसरी बार आए हैं। वे 2023 की ओडिशा मास्टर्स सुपर-100 के फाइनल में खेले थे और भारत के ही सतीश कुमार करुणाकरन से 18-21, 21-19, 14-21 से हार गए थे।
आज आयुष फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग को हराकर पहला विश्व टूर खिताब हासिल कर सकते हैं, विश्व नंबर 33, तीसरे क्रम के ब्रायन यांग ने सेमीफाइनल में विश्व नंबर 76 ताईपेई के लिआओ झुओ फु को 41 मिनट में 21-10,21-12 से हराया। आयुष शेट्टी, ब्रायन यांग को अब तक हुए दोनों मैचों में हरा चुके हैं, दोनों मुकाबले इसी साल पिछले माह ही हुए हैं। 21 मई को मलेशिया मास्टर्स सुपर -500 के पहले दौर में 20-22, 21-10, 21-8 से और 9 मई को योनेक्स ताईपेई खुली स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में 16-21, 21-19, 21-14 से हराया हैं। विश्व नंबर 66 तनवी शर्मा ने महिला एकल के सेमीफाइनल में विश्व नंबर 40, सातवें क्रम की यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा को 34 मिनट में 21-14,21-16 से हराकर उलटफेर किया। वे इस स्पर्धा के फाइनल में खेलने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी और सुपर-300 बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में खेलने वाली सबसे कम आयु की भारतीय खिलाड़ी हैं।
तनवी शर्मा का फाइनल 2014 में यह स्पर्धा जीत चुकी विश्व नंबर 21, पहले क्रम की अमेरिका की बेईवेन झांग से हैं। 34वर्षीय बेईवेन झांग ने सेमीफाइनल में विश्व नंबर 24, छठवें क्रम की डेनमार्क की लिने क्रिस्टोफेर्सेन को 52 मिनट में 18-21, 21-16, 21-15 से हराया।पंजाब के होशियारपुर की तनवी शर्मा सेमीफाइनल में 21वर्षीय पोलिना बुहरोवा से होशियारी से खेली। आक्रमक और बेक लाबी गेम के सहारे तनवी ने पहले गेम में 4-1, 5-2,11-4,13-8, 16-12 और 18-13की बढ़त लेकर 15 मिनट में जीत दर्ज की, दूसरे गेम में तनवी 0-3,1-4और 3-5 से शुरुआत में पिछड़ गई, 7-5की बढ़त ,8और 9 पर बराबरी के बाद तनवी ने 10 मिनट में 11-9 की बढ़त बनाई।14-10और 17-11 से आगे हुई, पोलिना ने 16-17 किया। बेक लाबी जजमेंट लेकर तनवी ने 19 मिनट में दूसरा गेम जीता, तनवी पोलिना बुहरोवा को पिछले माह 9 मई को भी डेनमार्क अंतरराष्ट्रीय चैलेंज स्पर्धा के दूसरे दौर में 21-16,21-13 से हराकर उलटफेर कर चुकी है, यह स्पर्धा तनवी ने जीती है, तनवी ने लोवो में भी पहले दौर में दूसरे क्रम की वियतनाम की न्गुयेन थुय लिन्ह को हरा कर उलटफेर किया है, जिससे पीवी सिंधु भी इस साल हार चुकी है।
आयुष शेट्टी ने अनुभवी चोयु तैन चेन से पहला गेम 3-1, 4-2, 7-5, 11-7,17-11,19-14और 20-18 की बढ़त लेकर भी अतिरिक्त अंकों में 21 मिनट में गंवा दिया।दूसरे गेम में आयुष ने 2-2और 5-5 के बाद 12-10 की बढ़त को 15-10 किया,18-12 और 19-14की बढ़त लेकर 22 मिनट में जीत गए। तीसरे और निर्णायक गेम में आयुष शुरु से हावी रहे, वे 11-6,13-7,15-9और 18-14 की बढ़त से 24 मिनट में जीत गए , इस साल विश्व टूर स्पर्धा में पुरुष एकल फाइनल खेलने वाले वे दूसरे भारतीय है, पिछले माह किदांबी श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स सुपर-500 का फाइनल खेले थे। इस साल किसी भारतीय को विश्व टूर खिताब नहीं मिला हैं। पुरुष युगल फाइनल ताईपेई जोड़ी के बीच होगा, सेमीफाइनल में चारों जोड़ियां ताईपेई की खेली, महिला युगल सेमीफाइनल में भी तीन जोड़ियां ताईपेई की थी। थाईलैंड की एमसार्द बहनों बेन्यापा और नुन्तकार्न ने इस साल पहले फाइनल में जगह बनाई,वे भारतीय खुली सुपर-500 सहित विश्व टूर के 5 खिताब जीत चुकी हैं।

