नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आज (7 नवंबर) दूसरा मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 135 रनों का टारगेट मिला है. बारिश के कारण मुकाबले को 47-47 ओवरों का कर दिया गया था. शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत पांच विकेट से जीत हासिल की थी. अब उसकी निगाहें सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर हैं.
ऐसी रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर्स में 134 रनों पर सिमट गई. मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में आकिब नबी ने टिम सीफर्ट को पवेलियन रवाना कर दिया, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. फिर आकिब ने दूसरे ओपनर विल यंग (6 रन) को भी चलता किया. न्यूजीलैंड को 23 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा, जब हेनरी निकोल्स (11 रन) को तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने बोल्ड कर दिया.
अब विकेट लेने की बारी गुरनूर बरार की थी. गुरनूर ने पारी के 20वें ओवर में दूसरी गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम (7 रन) को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया. फिर आखिरी गेंद पर उन्होंने ग्लेन फिलिप्स (0 रन) का भी विकेट लिया. फिलिप्स के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 53/5 था. यहां से डेरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सेंटनर ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर कीवी टीम को संभालने की कोशिश की.
अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल को आउट कर भारतीय टीम को छठी सफलता दिलाई. मिचेल ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 104 गेंदों पर 55 रन बनाए. इसके बाद गुरनूर बरार ने मिचेल सेंटनर को आउट किया, जिन्होंने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 38 बॉल पर 31 रनों का योगदान दिया. काइल जेमिसन (7 रन) कुछ खास नहीं कर सके और उनका विकेट अक्षर ने लिया. जबकि नाथन स्मिथ 3 रनों के निजी स्कोर पर गुरनूर का शिकार बने.
न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट ब्लेयर टिकनर के रूप में गिरा, जो अंशुल कम्बोज की गेंद पर बोल्ड हुए. भारत की ओर से गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. वहीं अंशुल कम्बोज, अक्षर पटेल और आकिब नबी को दो-दो सफलताएं मिलीं.
मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने नहीं किया कोई बदलाव
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सेलेक्शन के लिए उपलब्ध थे, लेकिन उन्होंने मौका नहीं मिला. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आकिब नबी पर फिर भरोसा दिखाय. वहीं न्यूजीलैंड ने अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी को इस मुकाबले में भी मैदान पर नहीं उतारा.
दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कम्बोज, गुरनूर बरार, आकिब नबी और अर्शदीप सिंह.
दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, ब्लेयर टिकनर और जैकब डफी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 124 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 64 मैचों में जीत हासिल की. जबकि न्यूजीलैंड ने 52 मुकाबले जीते. सात मैचों का नतीजा नहीं निकला और एक मैच टाई पर भी छूटा. यानी आंकड़ों में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर थोड़ा भारी रहा है.
न्यूजीलैंड vs भारत (हेड टू हेड)
कुल ODI मैच: 124
न्यूजीलैंड ने जीते: 52
भारत ने जीते: 64
टाई: 1
बेनतीजा: 7
भारत का फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन (विकेटकीपर) और कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, निक केली, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर और हेनरी निकोल्स.
वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय | नतीजा |
| पहला वनडे | 4 नवंबर | ऑकलैंड | सुबह 7:30 | भारत की 5 विकेट से जीत |
| दूसरा वनडे | 7 नवंबर | वेलिंगटन | सुबह 7:30 | |
| तीसरा वनडे | 10 नवंबर | हैमिल्टन | सुबह 7:30 | |
| चौथा वनडे | 13 नवंबर | माउंट माउंगानुई | सुबह 7:30 | |
| पांचवां वनडे | 15 नवंबर | माउंट माउंगानुई | सुबह 7:30 |


