भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की आंखों में आंसू , पीएम मोदी ने भारतीय टीम को सांत्वना दिया है और ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई दी 

0

नई दिल्ली
आईसीसी विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उधर भारत की जीत की उम्मीद के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे 140 करोड़ भारतीयों का दिल टूट गया है। देश का माहौल इस वक्त काफी गमगीन है। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की आंखों में आंसू हैं। इस बीच पीएम मोदी ने भारतीय टीम को सांत्वना दिया है और ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'विश्व कप की शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई! पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ। आज उनके उल्लेखनीय खेल के लिए ट्रेविस हेड को बधाई।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, 'प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने महान भावना के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।'
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here