Teqball World Championship: भारत के अनस बेग और डेक्लान गोंसाल्वेस ने कांस्य पदक जीतकर रच दिया इतिहास

0

नई दिल्ली: वियतनाम में इन दिनों टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप जारी है, जिसमें भारत के अनस बेग और डेक्लान गोंसाल्वेस ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलाया।

95 देशों के 221 एथलीट्स ने लिया भाग

टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप 2024 में 95 देशों के कुल 221 एथलीट्स ने अलग-एलग वर्ग में भाग लिया है। हो ची मिन्ह सिटी पीपल्स कमेटी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय टेकबॉल फेडरेशन (FITEQ) द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप ने टेकबॉल को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाने में मदद की है। यह चैंपियनशिप यूरोस्पोर्ट और FITEQ के यूट्यूब चैनल सहित प्रमुख खेल नेटवर्क पर प्रसारित की गई थी।

डेक्लान-अनस ने बढ़ाया देश का गौरव

भारत के लिए डेक्लान गोंसाल्वेस और अनस बेग ने पुरुष युगल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में यह भारत का पहला पदक है। टेकबॉल एक ऐसा खेल है जिसे देश में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। लेकिन डेक्लान और अनस के प्रयासों ने इस खेल को अब भारत में लोकप्रिय बना दिया है।

क्या है टेकबॉल?

टेकबॉल एक गतिशील खेल है जो फुटबॉल के कौशल को टेबल टेनिस की सटीकता के साथ मिश्रित करता है, जिसे टेक टेबल पर खेला जाता है। इसमें खिलाड़ी अपने विरोधियों को मात देने के उद्देश्य से नेट पर गेंद को हिट करने के लिए अपने हाथों को छोड़कर अपने शरीर के किसी भी हिस्से का उपयोग करते हैं। इस खेल को एकल या युगल प्रारूपों में खेला जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here