एक ओवर में रन बरसाने वाले टेस्ट के दिग्गज, बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : वनडे और टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 30 या उससे अधिक रन बनना अब असामान्य नहीं माना जाता, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा बेहद दुर्लभ है। लगभग 149 साल पुराने टेस्ट इतिहास में अब तक सबसे महंगा ओवर 35 रन का रहा है। हैरानी की बात यह है कि दुनिया के कई महान और विस्फोटक बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं, फिर भी इस रिकॉर्ड सूची में पहले स्थान पर बल्लेबाज नहीं, बल्कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम दर्ज है। बुमराह ने 2022 में इंग्लैंड दौरे पर स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बटोरकर टेस्ट क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा हैं, जिन्होंने अपने समय में एक ओवर में रन बरसाकर इतिहास रचा था।

वहीं इस लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों की टॉप लिस्ट में सिर्फ दो भारतीय मौजूद हैं। बुमराह इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं तो हार्दिक पंड्या 11वें स्थान पर मौजूद हैं। जबकि शाहिद अफरीदी, हैरी ब्रूक, क्रिस केयर्न्स, नाथन एस्ले, ब्रेंडन मैकुलम, क्रेग मैकमिलन, समेत कई खिलाड़ी हैं।

जसप्रीत बुमराह ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2022 में इंग्लैंड दौरे पर बनाया था। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बटोरकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर अपने नाम दर्ज कराया। इस विस्फोटक ओवर में चौकों-छक्कों के साथ अतिरिक्त रन भी शामिल रहे और बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया।

जहां टी20 और वनडे क्रिकेट में 25 या 30 रन का ओवर अब अक्सर देखने को मिल जाता है, वहीं टेस्ट क्रिकेट में ऐसा होना बेहद दुर्लभ है। लगभग डेढ़ सदी के टेस्ट इतिहास में अब तक केवल एक बार ही किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में 30 या उससे अधिक रन बनाए हैं, और वह कारनामा जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है। यही वजह है कि उनका यह रिकॉर्ड आज भी टेस्ट क्रिकेट के सबसे अनोखे और यादगार रिकॉर्डों में गिना जाता है।

ये हैं टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन कूटने वाले बल्लेबाज
रन बल्लेबाज गेंदबाज मैच स्थान सीजन
35 जसप्रीत बुमराह (4,w,4nb,6,4,4,4,6,1) स्टुअर्ट ब्रॉड भारत बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम 2022
28 ब्रायन लारा (4,6,6,4,4,4) रॉबिन पीटरसन वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2003-04
28 जॉर्ज बेली (4,6,2,4,6,6) जेम्स एंडरसन ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पर्थ 2013-14
28 केशव महाराज (4,4,4,6,6b,4) जो रूट दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड पोर्ट एलिजाबेथ 2019-20
27 शाहिद अफरीदी (6,6,6,6,2,1) हरभजन सिंह पाकिस्तान बनाम भारत लाहौर 2005-06
27 हैरी ब्रूक (6,4,4,4,6,3) जाहिद महमूद इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान रावलपिंडी 2022-23
26 क्रेग मैकमिलन (4,4,4,4,6,4) यूनिस खान न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान हैमिल्टन 2000-01
26 ब्रायन लारा (4,0,6,6,6,4) दानिश कनेरिया वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान मुल्तान 2006-07
26 मिचेल जॉनसन (4,4,6,0,6,6) पॉल हैरिस ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2008-09
26 ब्रेंडन मैकुलम (4,6,6,0,4,6) सुरंगा लकमल न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका क्राइस्टचर्च 2014-15
26 हार्दिक पंड्या (4,4,6,6,6,0) पुष्पकुमारा भारत बनाम श्रीलंका पल्लेकेले 2017
25 एंडी रॉबर्ट्स (4,6,2,6,6,1L) इयान बॉथम वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड पोर्ट ऑफ स्पेन 1980-81
25 रामनरेश सरवन (4,4,4,4,4nb,4,0) मुनफ पटेल वेस्टइंडीज बनाम भारत बासेटेरे 2006
25 ए. बी. डिविलियर्स (6,6,6,6,1w) एंड्रयू मैकडोनाल्ड दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया केप टाउन 2008-09

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here